| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में मासूम मोहम्मद अमान की मौत से परिवार में मातम पसरा

 

पीड़ित परिवार से मिले युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह, हर संभव मदद का भरोसा

रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, रामपुर
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रामपुर। हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में मासूम मोहम्मद अमान की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने मृतक के पिता जमील खाँ और उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार का दुख साझा किया।


सलमान शाह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वह उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मासूम मोहम्मद अमान की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एक परिवार ने अपना मासूम बच्चा खोया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन इंसाफ और मदद की लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।


उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की जायज मांगों और समस्याओं को प्रशासन के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


इस दौरान युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक राजा, युवा जिला महासचिव अब्दुल रहमान खान, युवा जिला महासचिव शाह आलम खान, रशीद खान, नसीर अली हाजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज